Site icon Lahar Chakra

Khunti Crime : अपराधियों ने पैसे के लालच में गैस कटर से काट दी SBI की ATM, 12 लाख रुपये जलकर हो गये खाक

Khunti. अपराधियों ने पैसों की लालच में शनिवार देर रात एसबीआई की एटीएम काट दी. यह घटना जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बिचना गांव के पास घटी है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एसबीआई के बाहर लगी एटीएम से रुपये चोरी करने की कोशिश की.

अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम को काटा, लेकिन इस कोशिश में एटीएम में रखे नोट जल गये और सायरन बजने लगा. सायरन बजते ही वे भाग निकले. एटीएम में रखे 12 लाख से अधिक रुपये जलकर राख हो गये हैं. अपराधियों ने पहले बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर गैस कटर से एटीएम को काटने लगे. एटीएम काटते समय उसमें आग लग गयी आग कैश बॉक्स तक फैल गयी और एटीएम में रखा 12 लाख कैश जलकर नष्ट हो गया.

Exit mobile version