Site icon Lahar Chakra

kiriburu: यात्रियों से भरा कैंपर पलटा, 12 लोग घायल, मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में हुआ हादसा

kiriburu. सेल की मेघाहातुबुरु खदान वाले क्षेत्र में ग्रामीणों से भरा कैम्फर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है. हादसे में 10-12 ग्रामीण घायल हो गये हैं. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे में कुछ लोगों को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं. सभी घायलों को किरीबुरु जेनरल अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है. बताया जा रहा है किरीबुरु में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक मंगलाहाट हाट में सारंडा के थोलकोबाद, जुम्बईबुरु, बालेहातु, थोलकोबाद के ग्रामीण अपना वनोत्पाद बेचने उक्त वाहन से आ रहे थे.

चढ़ाई होने के कारण ग्रामीणों से भरा कैंपर पलट गया, जिससे सभी लोग घायल हो गये. वाहन चालक मनोहरपुर निवासी वीरसिंह चला रहा था. बताया जाता है कि हर मंगलवार को किरीबुरी और शनिवार को छोटानागरा साप्ताहिक हाट में इसी तरह वाहनों में लद कर ग्रामीण आते हैं और अपने उत्पाद को बेचकर चले जाते हैं. इससे पूर्व भी इसी स्थान पर घाटशिला के मजदूरों से भरा कैम्फर वाहन पलट गया था, जिससे 25 मजदूर घायल हो गये हैं. मेघाहातुबुरु खदान होते सारंडा के गांवों में जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है.

Exit mobile version