Site icon Lahar Chakra

Kiriburu: सेल की मेघाहातुबुरु खदान से निकल रहे कैम्फर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा चालक

Kiriburu. किरीबुरू में मुख्य सड़क पर एक पेड़ कैम्फर वाहन पर गिर गया. इस हादसे में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. वाहन एवं विद्युत लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. घटना शुक्रवार की सुबह 11.15 बजे की है. दुर्घटना में दिवाकर गुप्ता के सिर, पैर व सीने में हल्की चोटें आयी हैं.

दिवाकर गुप्ता ने बताया कि वह हेम्स कम्पनी का कर्मचारी है. सेल की मेघाहातुबुरु खदान से निकल कर जा रहा था, तभी अचानक पेड़ वाहन पर गिर गया. इस झटके की वजह से स्टेयरिंग से उसका सीना टकराया और पेड़ की मोटी डाली वाहन के ऊपरी हिस्से को दबा दिया, जिससे सिर में हल्की चोट आयी.

Exit mobile version