Site icon Lahar Chakra

Kiriburu: टाटीबा लूटकांड में बड़बिल से दो लोगों को हिरासत में लिया, बाइक बरामद

Kiriburu. बीते 30 जुलाई की रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने टाटीबा गांव निवासी कांडे हेम्ब्रम (30 वर्ष) को लगभग ढाई घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर लूटपाट की. इसके बाद मारपीट कर अधमरा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के बड़बिल से दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है. आरोपियों के पास से लूटी बाइक भी बरामद होने की बात कही जा रही है. पुलिस इस मामले में कुछ बताने से इनकार कर रही है. संभावना है कि इस मामले में बड़ा खुलासा 4 अगस्त को कर सकती है.

Exit mobile version