Site icon Lahar Chakra

कीताडीह : पड़ोसी को शराब पीने के लिए घर बुलाया, नसीहत दी, तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर. कीताडीह सुपर बॉयज क्लब मैदान के पास रहने वाले तुरतन कंडुलना और प्रतीक हंस पड़ोसी हैं. बुधवार की रात को प्रतीक ने तुरतन कंडुलना को फोन पर शराब पार्टी करने की बात कही. देर रात प्रतीक के कमरे में शराब पार्टी शुरू हो गयी. इसी दौरान तुरतन ने प्रतीक को समझाया कि कुछ काम भी करो. घर पर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा. यह बात प्रतीक को नागवार गुजरी. दोनों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो गुस्से में प्रतीक ने तुरतन के सिर पर पत्थर से मार दिया. इसके बाद भी वह नहीं रूका और उसी पत्थर से उसके सिर कूच दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना के बाद प्रतीक अपने घर खूंटी भाग निकला. गुरुवार की सुबह जब आसपास और परिवार के लोगों ने तुरतन के शव को घर के पास ही पड़ा देखा, तो परसुडीह पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रतीक हंस को सरायकेला से खूंटी भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया. प्रतीक हंस मूल रूप से खूंटी का रहने वाला है. लेकिन वह पिछले करीब दो वर्ष से कीताडीह में एक किराये के मकान में अपने पिता के साथ रह रहा था.

Exit mobile version