Site icon Lahar Chakra

टाटानगर स्टेशन के पास से 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कीताडीह का जमीर गिरफ्तार

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के पास पुलिस ने छापेमारी कर 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कीताडीह मस्जिद के पास रहने वाले जमीर अहमद को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गिरफ्तार जमीर अहमद ने पुलिस को बताया कि वह उक्त ब्राउन शुगर मानगो से लाया था. पुलिस जमीन अहमद की निशानदेही पर मानगो में छापेमारी कर रही है. पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Exit mobile version