
Jamshedpur.आदिवासी छात्र युवा संगठन ने झारखंड में आदिवासियों की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है. बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार देर शाम करनडीह चौक पर मशाल जुलूस भी निकाला गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा की जिला कमेटी ने सर्वसम्मति से बंद के समर्थन में उतरने का फैसला किया. कहा कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ और सरकार के आदिवासी विरोधी नीति के विरोध में हो रहे बंद को पूरा समर्थन दिया जायेगा. बैठक में जिला सचिव मनोज मेलगंडी, रवि सवैयां, बानरा, मनोज बोदरा, उपेंद्र बानरा, बीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
