
Jamshedpur. कोल्हान कांग्रेस समागम एक मार्च को बोड़ामटांड़ , चावलीबासा चौका ईचागढ़ में होनी है. इसकी तैयारी को लेकर गोल्डन व्यू रिसॉर्ट चांडिल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक की गयी.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस समागम का आयोजन किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य संगठन का सृजन जिससे संगठन को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि समागम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, सह प्रभारी तथा मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थित रहेंगे.
उन्होंने सभी कांग्रेसियों से अपील करते हुए समागम को ऐतिहासिक बनाने तथा तैयारी में जुट जाने को कहा. बैठक को मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने संबोधित किया. बैठक मे प. सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश महतो, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कामगार कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरज मुखी , दानिश हुसैन आदि मौजूद थे.
