Site icon Lahar Chakra

कोल्हान मिथिला समाज का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आदित्यपुर में 6 जुलाई को आयोजित होगा

Jamshedpur. कोल्हान मिथिला समाज द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 6 जुलाई 2025 को रोड नं.-14, राम मंदिर सामुदायिक भवन, आदित्यपुर-2 मे सुबह 10 बजे से किया जाएगा. आज मिथिला समाज के द्वारा बुलायी गयी प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गयी.

संवाददाताओ को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पं. विपिन झा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय सांसद पूर्वी सिंहभूम विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, श्री डॉ. अशोक झा, अविचल, (प्रिंसिपल LBSM College सह प्रवक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय) इत्यादि मौजूद होंगे.

इस चिकित्सा शिविर मे शहर के कुछ प्रतिष्ठित डाक्टरगण भाग लेंगे. जिसमे जनरल फिजिशियन, डेंटिस्ट, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नैत्र रोग विशेषज्ञ साथ मे प्रथम 25 मरीजो को मुफ्त चश्मा, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जाँच एवम मुफ्त दवाई वितरण इत्यादि शामिल है. इस चिकित्सा शिविर के संयोजक है, अनिल झा (आदित्यपुर) एवं पंकज राय..

प्रेस वार्ता के अवसर पर सर्वश्री पं. विपिन झा, आकाश चंद्र मिश्र, पंकज राय, अनिल झा, रंजीत झा, शिव चंद्र झा, अमर झा, चंदन झा, गोपालजी चौधरी, संजीव झा, नवीन कुमर, देवेन्द्र झा, विवेकानंद झा (सोनारी), मिथिलेश झा, अमित चौधरी, शंकर नाथ झा, अनिल झा (गम्हारिया), इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे.

Exit mobile version