Site icon Lahar Chakra

Kolhan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कोल्हान के इलाकों में होगी गरज के साथ बारिश

Jamshedpur. बुधवार को दिनभर बारिश के बाद मौसम केंद्र ने कोल्हान और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके बाद मॉनसून की रफ्तार धीरे-धीरे कम होगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी दी है. 29 अगस्त को भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है. कोल्हान में लगातार हो रही तेज बारिश से खेती लहलहाने लगी है. कृषि विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो जहां करीब एक माह पहले तक यानी जुलाई माह के अंत तक सिर्फ 25 फीसदी ही खेती हुई थी, वहीं अभी जिले में 67 फीसदी से अधिक की खेती हो चुकी है. रोपनी हर तरह से बढ़ा है. जुलाई माह के अंत में धान का जहां 26.86 फीसदी रोपनी हुई थी, वहीं, अगस्त के अंत तक 77 फीसदी हो चुकी है.

Exit mobile version