Site icon Lahar Chakra

कुचाई थाना प्रभारी ने बच्चों,खेल प्रेमियों और आम जनता के साथ मिलकर मनाया गणतंत्र दिवस।

कुचाई थाना प्रभारी ने बच्चों,खेल प्रेमियों और आम जनता के साथ मिलकर मनाया गणतंत्र दिवस।

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बच्चों, खेल प्रेमियों और आम जनता के साथ मिलकर मनाया गणतंत्र दिवस । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक के रिलेशनशिप को मजबूत करने के उद्देश्य से फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ बच्चों के लिए भी 100 मीटर 200 मीटर दौड़ कराया गया और सभी को पुरस्कार वितरित किया गयाl

कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने आम जनमानस में एक अलग छवि बनाया है। शिक्षा के क्षेत्र में जहां बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाते हैं वही खेल प्रेमियों के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं और आम जनता के हर सुख दुख में शामिल होकर उनके सुख दुख के भागीदार बनते हैं। एक तरफ जहां विधि व्यवस्था के लिए संकल्प संकल्पित है। वही आम जनता के सुख-दुख और सही न्याय के लिए भी दृढ़ संकल्पित है।
ए के मिश्र

Exit mobile version