Site icon Lahar Chakra

झंडा तोलन कर कुलवंत सिंह बंटी ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी

झंडा तोलन कर कुलवंत सिंह बंटी ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट एरिया युथ बॉयज क्लब में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने फहराया l इस मौके पर उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर सिंह सोमु भी मैजूद थे l

बंटी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए अब 76वे साल में प्रवेश कर गया है और हम सभी मिलकर अपने आस पास स्वच्छता पर ध्यान दे और अब प्रतिस्पर्धा के रूप में नए युग में नए तकनीक से बच्चे आगे बढ़े आपस की प्रतिस्पर्धा से घबराने और डरने की आवश्यकता नहींl हम संघर्ष करें और आगे बढ़े सफलता अपने आप मिलेगीl

इस कार्यक्रम में परमवीर सिंह ,सोनू बाबई, मनिंदर सिंह, सुनील, हरपाल ,रिंटू ,बिट्टू ,गुरु वीर सिंह, रंजीत सिंह ,हरि गोपाल आदि उपस्थित थे

Exit mobile version