Site icon Lahar Chakra

Land Scam Case: पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कमलेश को ED ने कोर्ट में किया पेश, भेजा गया जेल

Ranchi.जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को इडी ने शनिवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर कमलेश को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. मामले में पूछताछ के लिए इडी की ओर से कमलेश को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया गया. इस पर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला से जुड़े मामले में इडी ने 26 जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. जमीन घोटाला से जुडे मामले में इडी ने बीते 21 जून को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान इडी ने फ्लैट से एक करोड़ कैश और राइफल की 100 गोलियां बरामद की थीं.

Exit mobile version