Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: उलीडीह में मकान मालिक कर रहा था दुष्कर्म, नाबालिग किरायेदार ने मृत बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur. उलीडीह के शंकोसाई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां मकान मालिक के बेटे पर नाबालिग किरायेदार के साध दुष्कर्म का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. दरअसल, काफी दिनों से आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था. डर से नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी. गुरुवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले एमजीएम ले गये. जहां लड़की ने एक मृत शिशु को जन्म दिया. इसके बाद लड़की के घरवालों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाना में की. इधर, शुक्रवार को मृत शिशु का पोस्टमार्टम किया गया. जहां पुलिस ने मृत शिशु का डीएनए के लिये सैंपल लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की का इलाज चल रही है. इस संबंध पीड़िता की मां ने उलीडीह थाना में मकान मालिक के बेटे कि खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Exit mobile version