Site icon Lahar Chakra

Latehar: बलबल नदी की तेज धार में बह गए तीन लोग, लापता लोगों की तलाश जारी

Latehar. लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की मारंगलोईया पंचायत अंतर्गत बलबल नदी को पार करने की कोशिश कर रहे दो महिलाओं समेत तीन लोग और दर्जनों बकरियां बह गयीं. हादसा रविवार देर शाम हुआ. नदी में बहे लोगों में विशुनपुर गांव निवासी बसंती मसोमात (50), फुलू मसोमात (55), विवेक उरांव शामिल हैं. बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है. रात होने के कारण परेशानी हो रही है.

विशुनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियां चराने के लिए बलबल नदी पार कर मारंगलोईया गांव के जंगल में गये थे. शाम में सभी लोग अपनी बकरियां को लेकर विशुनपुर स्थित घर लौट रहे थे. नदी पार करने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आया. इसमें सात लोग और दर्जनों बकरियां बह गयीं. उक्त तीनों लोगों को छोड़ कर अन्य चार लोग किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आ

Exit mobile version