Site icon Lahar Chakra

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

Ranchi. झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी जिले में स्थित बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू से रांची तक तीन-दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। करीब 65 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रांची के कोकर स्थित उनके स्मारक पर समाप्त होगी। उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में शुरू हुई इस पदयात्रा से पहले उलिहातू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गई।

बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने पारंपरिक झंडा दिखाकर पदयात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस पदयात्रा में हजारों आदिवासियों ने भाजपा नेताओं के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान ढोल और मांदर समेत पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की पवित्र धरती से शुरू हुई यह पदयात्रा आदिवासी समाज के गौरव, आत्मसम्मान, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘धरती आबा’ का साहस, बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Exit mobile version