Site icon Lahar Chakra

Lohardaga: ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दबकर मौत, ड्राइवर हुआ घायल

Lohardaga. लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुटमू दुपट्टा चौक के पास ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर घायल है. मृतक की पहचान कुटमू निवासी संजय मुंडा (25) के रूप में की गयी है. घायल ड्राइवर चंदवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोली के रंथू उरांव (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संजय मुंडा ट्रैक्टर को रास्ता दिखा रहा था. इसी दौरान कुटमू दुपट्टा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खेत में पलट गया.

Exit mobile version