Site icon Lahar Chakra

Lohardaga News : स्कूल छोड़ कोयल नदी में नहाने गये थे चार विद्यार्थी, तीन डूबे, बच निकला चौथा

Lohardaga. सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव पिकनिक स्थल के समीप कोयल नदी में नहा रहे तीन किशोर डूब गये, जबकि चौथा सुरक्षित बच निकला. हादसा सोमवार दोपहर करीब 02:00 बजे हुआ. चारों किशोर नंदलाल फार्म के समीप संचालित विद्या मंदिर प्लस टू में 11वीं कक्षा के छात्र हैं. नदी में डूबने वालों में बरवाटोली निवासी नीलकंठ नीलांबर महली(17, पिता-गुप्तेश्वर महली), चंदवा निवासी नवनीत भगत(16, पिता-कमल भगत) और भंडरा थाना क्षेत्र के अंबेरा निवासी आयुष कुमार(16 पिता-प्रदीप कुमार) शामिल हैं. वहीं, सुरक्षित बच निकले छात्र की पहचान अलौदी निवासी बुधमन उरांव(16, पिता-सुखदेव उरांव) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए छात्रों को खोजबीन की कोशिश की जा रही है

Exit mobile version