Site icon Lahar Chakra

Lohardaga: सड़क जाम हटाने पहुंचे थानेदार और जवान को पीटा, बंदूक छीनने का प्रयास, आरोपी को छुड़ा ले गये

Lohardaga. यहां भंडरा चट्टी में हर बुधवार को लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में सड़क जाम हटवाने पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद सिंह से एक व्यक्ति उलझ गया. थाना प्रभारी के साथ बदतमीजी की. इस पर थाना प्रभारी उसे जीप में बैठा कर थाने ले जाने लगे. इसी बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थानेदार व जवान संतोष राय की पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस जीप से उतार कर अपने साथ ले गये. घटना बुधवार की है, जिसकी प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गयी है.

आरोप है कि इन लोगों ने जवान से उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया, हालांकि वे नाकाम रहे. इसी दौरान आरोपी पुलिस जीप से उतर कर भाग गया. भागते हुए उसने थाना प्रभारी को और जवान को जान से मारने की धमकी भी दी. कहा कि वह तीन महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से बाहर आया है. घटना के बाद पुलिस आरोपी की कार को जब्त कर थाना ले आयी है.

Exit mobile version