Site icon Lahar Chakra

L&T देश में सबसे अधिक ठेका लेने वाली कंपनी बनी, तीसरी तिमाही में 1,16,036 करोड़ रुपये के ठेके मिले, 3,359 करोड़ रुपये का हुआ लाभ

New Delhi.लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में का एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 3,359 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 2,947 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 64,668 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 55,128 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने कहा कि आगामी ठेकों की मजबूत स्थिति और परियोजनाओं तथा विनिर्माण व्यवसायों में निष्पादन गति तेज होने के चलते राजस्व वृद्धि हुई. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एलएंडटी को समूह स्तर पर 1,16,036 करोड़ रुपये के अबतक के सबसे अधिक तिमाही ठेके मिले. यह आंकड़ा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत अधिक है.

Exit mobile version