
Potka. कोल्हान में मंईयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ 26 को कोल्हान के बहरागोड़ा से होगा. सम्मान यात्रा बहरागोड़ा से शाम 4.10 बजे जादूगोड़ा पहुंचेगी, यहां से रंकिणी मंदिर होते हुए 4.40 बजे पोटका पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा होगी. इसके पश्चात 5:30 बजे हाता में स्वागत किया जायेगा. विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा निकाली गयी मंईयां सम्मान यात्रा में मंत्री बेबी देवी एवं दिपीका पांडेय सिंह भी मौजूद रहेंगी. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को बताया की इस सभा मे पोटका के तमाम पंचायत से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं महिला शामिल होंगी. बैठक में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलु चौधरी, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, सीताराम हांसदा, दुखु मार्डी, विधासागर दास, अब्दुल रहमान, भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो, बिरेन पात्र, हितेश भगत, रमेश सोरेन, काडु प्रधान, श्यामचरण सरदार, मुकेश सीट आदि उपस्थित थे.
