Ranchi. झारखंड की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की करीब 51 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की किस्त के रूप में 2,500-2,500 रुपये भेजे जाने की उम्मीद है। इसके लिए जिलावार स्तर पर भुगतान की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, राशि ट्रांसफर की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में लाभुक महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले अक्टूबर महीने की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में पहुंच सकती है।
इससे पहले दुर्गापूजा के अवसर पर सितंबर महीने की किस्त के रूप में महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये भेजे गए थे। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया था। अब अक्टूबर की किस्त का इंतजार किया जा रहा है।
