Lahar Chakra

मानगो में पानी की भारी किल्लत , भाजपा नेता विकास सिंह अपने निजी टैंकर से करवा रहे हैं पानी की आपूर्ति।

मानगो में पानी की भारी किल्लत , भाजपा नेता विकास सिंह अपने निजी टैंकर से करवा रहे हैं पानी की आपूर्ति।

मानगो पुराना सुभाष कॉलोनी के रोड नंबर 3 में पानी की विकराल समस्या हो गई हैl लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं lबिजली नहीं रहने के कारण लोगों के घर में बोरिंग में लगा हुआ मोटर भी नहीं चल पा रहा हैं, जिसके चलते लोगों को पानी की समस्या हो गई । सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 3 सकरी गली होने के कारण लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर अपने क्षेत्र में हो रहे पानी की समस्या के बारे में जानकारी दिया। विकास सिंह ने लोगों की समस्या देखते हुए अपने निजी मिनी टैंकर से सुभाष कॉलोनी में पानी भेजा । विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन लगभग 4 से 5 स्थानों में पानी का वितरण किया जा रहा है निशुल्क पेयजल का वितरण 15 जून तक जारी रहेगा ।

Exit mobile version