Site icon Lahar Chakra

मानगो नगर निगम में कार्यादेश देने के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्य के पूर्व ही मांगी जा रही है मोटी रकम!

संवेदक से मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा घुस मांगने की सूचना पर भाजपा नेता विकास सिंह कार्यालय पहुंचे एवं संवेदको के साथ प्रदर्शन किया l
संवेदको ने बताया कि डाले गए निविदा का कार्यादेश नहीं देने के कारण संवेदक कार्य नहीं कर पा रहे है l कार्यादेश देने के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्य के ही पूर्व मोटी रकम मांगी जा रही हैं। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर लगा यह आरोप सत्य है अथवा झूठ है,जांच का विषय है l

भाजपा नेता विकास सिंह को मानगो नगर निगम के संवेदको ने फोन कर बुलाया और कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी हमारे द्वारा डाले गए निविदा के बदले हमें कार्यादेश नहीं दे रहे हैं l संवेदको ने सारे मापदंड पूरे कर दिए । बताया कि काम के पहले मोटे रकम की मांग की जा रही हैl विकास सिंह मानगो नगर निगम के कार्यालय जाकर अपना नैतिक समर्थन संवेदको देते हुए कहा कि कालाबाजारी और भ्रष्टाचार के चलते मानगों का विकास पूरी तरह ठप हो गया है, मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को करूंगा । इसके बाद भी अगर कार्य आदेश नहीं दिया गया तो संवेदक आपने रजिस्ट्रेशन पेपर को महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के सामने माचिस से जलाने का कार्य करेंगे ।
विरोध प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से अक्षय सिंह, अंकेश श्रीवास्तव ,राजा सिंह, गुरु चौहान, मुकेश गुप्ता ,कन्हैया सिंह, विशाल सिंह , विजय ओझा, विजय सिंह,श्याम सिंह, रितिक राज मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Exit mobile version