समता नगर में मानगो नगर निगम के द्वारा बनाए जा रहे प्राक्कलन के विपरीत नाली को साक्ष्य छुपाने हेतु जांच से पहले तोड़ा जा रहा । मानगो नगर निगम के द्वारा समता नगर में सरकारी राशि का लूटपाट कर बंदरबांट करने हेतु नाली का निर्माण कराया जा रहा था lयह वैसा स्थान है जहां किसी ने अपना मकान नहीं बनाया है, ना ही नाली की आवश्यकता है l लोग अपनी जमीन लेकर छोडे हुए है l ऊंची पहुंच रहने के कारण इनका नाली नगर निगम के द्वारा विधायक निधि से पास कर दिया गया है। आबादी के नहीं रहने के कारण संवेदक और नगर निगम के कनीय अभियंता नंदू कुमार के द्वारा खुलेआम घोटाला किया जा रहा था। जब स्थानीय