Site icon Lahar Chakra

Manoharpur Accident: मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सभी बाजार से घर लौट रहे थे, चालक फरार

Manoharpur. मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर हाटिंगहोड़े हुरपी मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है. तीनों मृतक डुमरिया पंचायत के रहने वाले थे. पुलिस तीनों के नाम के बारे में पता कर रही है. एक ही बाइक से तीनों युवक हाटिंगहोड़े बाजार से डुमरिया लौट रहे थे. तभी हाटिंगहोड़े हुरपी मोड़ के समीप विपरित दिशा से आ रहे हाइवा की चपेट में आकर तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बानो पुलिस घटनास्थल के पास पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक तीनों युवक डुमरिया पंचायत के रहने वाले हैं. अभी तक तीनों युवकों के नाम का पता नहीं चला है. हाइवा को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार हो गया.

Exit mobile version