Site icon Lahar Chakra

Manoharpur : गोपीपुर टोला में आवारा कुत्तों ने घर में घुस कर छह माह की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

Manoharpur. मनोहरपुर में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. दर्जनों आवारा कुत्तों का झुंड दिन-रात विचरण करता रहता है. लोग हर वक्त दहशत में रहते है. आवारा कुत्ते बच्चों से लेकर बड़े तक पर हमला करने से नहीं चूक रहे. ताजा मामला गोपीपुर बांध टोला का है. यहां एक कुत्ते ने घर में घुसकर छह माह के बच्चे को नोच-नोचकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि गोपीपुर बांध टोला निवासी अजय हो की पत्नी अपनी छह माह की पुत्री रीतिका को कमरे में जमीन पर लिटकार घर के पीछे स्थित बरामदे में काम कर रही थी. इसी दौरान एक कुत्ता अजय हो के घर में घुस गया और सो रही बच्ची पर बुरी तरह से हमला कर दिया. कुत्ते ने शिशु को बुरी तरह नोच डाला. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से गांव के लोग आक्रोशित हैं.

Exit mobile version