
- 24 से 26 सितंबर तक निकलेगी शोभायात्रा, तोरण द्वार और लंगर की होगी विशेष व्यवस्था
जमशेदपुर.श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित शहीदी जागृति यात्रा 17 सितंबर को पटना साहिब से रवाना होकर 24 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में शहर की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संस्थाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई.
बैठक में तय किया गया कि यात्रा 24 से 26 सितंबर तक शहर के विभिन्न गुरुद्वारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. जहां-जहां से पालकी साहिब गुजरेगी, वहां भव्य तोरण द्वार और स्वागत मंच बनाए जाएंगे तथा जगह-जगह गुरु का अटूट लंगर एवं जल-पान की व्यवस्था रहेगी.
यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा—
24 सितंबर:
सुबह 9 बजे खड़गपुर से रवाना होकर घाटशिला पहुंचेगी। घाटशिला गुरुद्वारा में लंगर के बाद यात्रा सुंदरनगर रोड, करंडी, गोलपहाड़ी चौक, सरजामदा, परसुडी, बागबेड़ा, स्टेशन रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जुगसलाई रेलवे फाटक होते हुए बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचेगी। इसके बाद रामदास भट्टा गुरुद्वारा में रात्रि विश्राम होगा.
25 सितंबर:
सुबह कदमा व सोनारी गुरुद्वारा से होते हुए मरीन ड्राइव, बसंत टॉकीज रोड, साकची, रिफ्यूजी कॉलोनी, बर्मामाइंस, जेमको रोड, नामदा बस्ती, टेल्को होते हुए रात 8:30 बजे टोयला दुगरी गुरुद्वारा पहुंचेगी, जहां धार्मिक समागम व लंगर का आयोजन होगा.
26 सितंबर:
सुबह गोलमुरी चौक, बिरसानगर, सीताराम डेरा, एग्रीको रोड, होम पाइप, मानगो पुल और खंडा चौक पर संगत द्वारा स्वागत के बाद यात्रा भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी.
भव्य स्वागत की अपील
प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शहीदी जागृति यात्रा ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की यात्रा है। उन्होंने शहर की अन्य संस्थाओं एवं संगत से भी तोरण द्वार एवं स्टॉल लगाकर स्वागत करने की अपील की।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंद्र सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरविंदर सिंह मंटू, परविंदर सिंह सोहल, अजीत सिंह गंभीर, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, इंद्रजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह गांधी, रणजीत सिंह माथारू, सतबीर सिंह, परमजीत सिंह रोशन, सुखविंदर सिंह, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह पनेसर, गुरु शरण सिंह विकी, अमरीक सिंह, रविंदर कौर, कमलजीत कौर, दलबीर कौर सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी व संगत मौजूद थे.
