Site icon Lahar Chakra

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

Rourkela. ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 अक्टूबर से प्रस्तावित इस राज्य के दो दिवसीय दौरे को स्थगित कर दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान और सुरक्षा एहतियात के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया है।’’
राष्ट्रपति मुर्मू का 28-29 अक्टूबर को रायरंगपुर और अपने गृह जिले मयूरभंज का दौरा करने का कार्यक्रम था। मयूरभंज जिला प्रशासन के अनुसार, उनका कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसके समय में बदलाव किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘वह अब चार और पांच नवंबर को मयूरभंज का दौरा करेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और इसके 28 अक्टूबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच टकराने के आसार हैं।

Exit mobile version