Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

Jamshedpur.छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर शहर के बाजारों में उमड़ रही भीड़ का असर अब यातायात व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। मेन रोड पर सड़क किनारे छठ पूजा की दुकानों के सजने और खरीदारों की बढ़ती भीड़ के कारण स्टेशन पुल पर लंबा जाम लग गया। पुल पर बाइक, कार समेत कई वाहन फंसे रहे। बताया जा रहा है कि लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं, स्टेशन रोड पर भी करीब डेढ़ घंटे तक महाजाम की स्थिति बनी रही। ट्रेन छूटने के डर से कई यात्री पैदल ही स्टेशन की ओर दौड़ते नजर आए। सड़क पर वाहनों और पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छठ पूजा की खरीदारी के बीच शहर की प्रमुख सड़कों पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Exit mobile version