Jamshedpur: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला खनन टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बालूघाट संचालन व अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, गलत तरीके से संचालित ईंट भट्ठा और क्रशर संचालित करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि रॉयल्टी संग्रहण, माइनिंग इनफोर्समेंट के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करें. डीटीओ और एसडीएम को बिना नंबर प्लेट के वाहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. डीसी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी रोस्टर बनाकर बालू घाट पर खनन कार्य की जांच करें. प्रदूषण बोर्ड को जिला अंतर्गत सभी ईंट भट्ठों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.
Mining Task Force: अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ करें कार्रवाई, जमशेदपुर डीसी ने दिये निर्देश
