Site icon Lahar Chakra

मंत्री इरफान बोले, कई पदाधिकारी बीजेपी मांइडेंड हैं, मैंने कह दिया है काम करना है, तो करो नहीं तो चले जाओ

RANCHI.पद संभालने के बाद ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों से कहा कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. यह गरीबों का विभाग है. कोई आंख दिखायेगा, तो अच्छा नहीं होगा. न गलत करूंगा और न ही किसी को गलत करने दूंगा. कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जो बीजेपी मांइडेंड हैं. काम को प्रभावित करना चाहते हैं. मैंने कह दिया है कि काम करना है, तो करो नहीं तो चले जाओ. नये पदाधिकारी आयेंगे. 18 साल तक राज्य को नोच लिया. युवा सड़क पर हैं.

बड़े भाई (हेमंत सोरेन) ने छोटे भाई को सम्मान दिया है, उस पर खरा उतरूंगा. मंत्री ने कहा कि टेंडर भी होगा, लेकिन सारा काम नियम से किया जायेगा.  मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस राज्य को बर्बाद कर दिया है. हर मुद्दे पर खामियां निकलना. कौन क्या खाया, कहां खाया, यही रह गया है. मैं टेस्ट या वन डे नहीं खेलूंगा. मै 20-20 खेलूंगा. 2024 में भाजपा का सफाया हो जायेगा.

Exit mobile version