Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद जमशेदपुर पहुंचीं, बोलीं, कांग्रेस को बनाएं मजबूत

Jamshedpur. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुआ. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया गया.

जिला अध्यक्ष ने विधायक का स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि वह झारखंड के नौजवानों की नौकरी के लिए बहुत से कार्यक्रमों को टेक महिंद्रा के सौजन्य से संपन्न करा रही है. जिससे झारखंड के अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरी मिल सके.

अंबा प्रसाद ने कहा कि अब कुछ ही दिनों के अंदर झारखंड में चुनाव शुरू होने वाला है. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मिलकर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं. साथ ही आम जनता से जुड़ने का प्रयास करें.

कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांत से ही देश का कल्याण संभव है. हमसबों को मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगे आना जरूरी है.

Exit mobile version