Site icon Lahar Chakra

मंत्री बनने पर रामदास सोरेन को विधायक मंगल कालिंदी ने दी बधाई

Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष और घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन जी को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने और उनके शपथ लेने के बाद जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामदास सोरेन जी एक अनुभवी और जुझारू नेता है उनके अनुभव का सरकार और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की जा रही राज्य की सेवा में पूरी मेहनत, लगन और ताकत से रामदास दा उनका साथ देंगे. पूर्वी सिंहभूम का दोगुनी रफ्तार से विकास का नया कीर्तिमान स्थापित होगा. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन और अन्य मंत्री गण और विधायक गण भी उपस्थित थे.

Exit mobile version