Site icon Lahar Chakra

विधायक मंगल कालिंदी ने की पहल, 13 को ट्रैफिक कालोनी व संजयनगर में मंईयां सम्मान योजना का लगेगा विशेष कैंप

विधायक से मिलने के बाद उपायुक्त ने विशेष कैंप लगाने का अधिकारियों को दिया निर्देश

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक कालोनी व संजयनगर में माता और बहनों के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फार्म किसी कैम्प में जमा नही हो रहा था. जिसकी शिकायत बागबेडा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव एवं नीरज सिंह ने जुगसलाई के माननीय विधायक मंगल कालिंदी को की थी. विधायक ने मौके पर ही संज्ञान में लेते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ट्रैफिक कालोनी में विशेष कैम्प लगाकर ट्राफिक कालोनी एवं संजयनगर की माता और बहनों के लिए मंईयां सम्मान योजना का फार्म जमा करवाने की व्यवस्था करने को कहा. विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्राफिक कालोनी शिवमंदिर में 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से विशेष कैम्प लगाकर संजयनगर एवं ट्राफिक कालोनी के लाभुकों का फार्म जमा लिया जायेगा. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान करने के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव और क्षेत्र के लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया.

Exit mobile version