Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से दिव्यांग महिलाओं को उपलब्ध कराया गया ट्राई साइकिल

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से बागबेडा पोस्तो नगर निवासी दिव्यांग अंजना देवी एवं कीताडीह निवासी ममता कुमारी दोनो को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया गया है।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारी सुशीला देवी, पुतुल, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर संयुक्त रूप से दिव्यांग दोनों महिलाओं को ट्राई साइकिल पर अपने हाथों से बैठाने का कार्य किए।

ट्राई साईकिल पर बैठते ही दिव्यांग दोनों महिला के चेहरे खिल उठे। दोनों महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ट्राई साइकिल पर चढ़कर दोनों दिव्यांग महिलाएं अपने गंतव्य और अन्य जगह आराम से जा पाएगी।

दिव्यांग दोनों महिलाओं ने मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर से ट्राई साइकिल देने का आग्रह की थी।

मुखिया ऊमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर ने विधायक संजीव सरदार से अनुशंसा करवाकर सीडीपीओ कार्यालय से दोनों दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल देने का कार्य किए।

इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, रिंकू सहित कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कुमार मनीष 9852225588

Exit mobile version