Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार की शाम स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के किनारे आदित्यपुर पुल से लेकर मानगो पुल के बीच के इलाकों का दौरा किया. साथ ही कल्याणनगर की निचली बस्तियों का भी भ्रमण किया. श्री राय ने निचले इलाकों की बस्तियों के निवासियों को सलाह दी है कि रात में वे सावधान रहें और अपना सामान नदी तट के ऊपर कर लें. जिला प्रशासन और जेएनएसी को भी सचेत रहना चाहिए और रात में नदी तट के इलाकों की सतत निगरानी करनी चाहिए तथा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए
Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने नदी और बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रशासन को नदी तट के इलाकों की निगरानी करने को कहा
