Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: विधायक सुखराम की बिगड़ी तबीयत, लूज मोशन की शिकायत के बाद चढ़ाया गया स्लाइन

Chakardharpur. विधायक सुखराम उरांव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गयी. उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में डॉ अंशुमन शर्मा ने बताया कि विधायक को लूज मोशन हो रहा है. दवा दी गयी है. स्लाइन भी चढ़ाया रहा है. जल्द ही आराम मिल जायेगा. विधायक सुखराम उरांव की तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया. विधायक की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. विधायक का हाल जाना.

Exit mobile version