Site icon Lahar Chakra

सरकार की जमीन पर बिना पूर्व अनुमति के नहीं लगेंगे मोबाइल टावर, आठ आवेदन रद्द

जमशेदपुर. जिला दूरसंचार समिति की बैठक उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल 24 मामले विचार हेतु प्रस्तुत किए गए . समिति द्वारा सर्वसम्मति से विचार के उपरांत एक अनापति को स्वीकृत किया गया तथा बिहार / झारखंड सरकार की भूमि पर बिना पूर्व अनुमति के मोबाइल टावर अधिष्ठापन का आवेदन किए जाने के कारण कुल आठ आवेदन को रद्द करने का निर्णय लिया गया.

इसके साथ ही पांच मामलों में संबंधित अंचल अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगे जाने का निर्णय लिया गया . शेष 10 आवेदनों में त्रुटि पाए जाने के कारण संबंधित सेवा प्रदायी कंपनी को त्रुटि निराकरण हेतु आवेदन को वापस करने का निर्णय लिया गया . बैठक में जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सिविल सर्जन, बीएसएनल एवं अन्य सेवा प्रदायी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंचल कार्यालय के प्रतिनिधि तथा नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित थे .

Exit mobile version