Site icon Lahar Chakra

Monsoon Update: फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, बारिश शुरू 10 व 11 को भारी वर्षा का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jamshedpur. एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना है. इसका असर बंगाल व ओडिशा के साथ-साथ झारखंड में भी पड़ रहा है. जमशेदपुर समेत राज्य में कई जगहों पर सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 10 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. 11 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने 10 व 11 सितंबर के लिए ऑरेंज और 12 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार 10 सितंबर को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी कई स्थानों भारी बारिश का अनुमान है. 11 सितंबर को चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. गढ़वा और पलामू में भी भारी बारिश हो सकती है. 12 सितंबर को संताल परगना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 13 सितंबर से मॉनसून के कमजोर होने का अनुमान है.

Exit mobile version