Site icon Lahar Chakra

Mumbai Mail Accident. बड़ाबांबो के स्टेशन मैनेजर ने खरसावां थाने में दर्ज कराया केस, जांच शुरू

Jamshedpur.राजखरसावां-बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच बीते 30 जुलाई को हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने तीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के प्रबंधक डीवी शेखर ने खरसावां थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा कि 30 जुलाई को बड़ाबांबो स्टेशन में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर जयराम मार्डी ड्यूटी पर थे. अहले सुबह 3.40 बजे सूचना मिली कि बड़ाबांबो-राजखरसावां स्टेशन के बीच 12810 अप हावड़ा-मुंबई मेल और गुड्स ट्रेन संख्या-जेबीसीटी की टक्कर होने से दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गयी. इसे बड़ाबांबो स्टेशन की डायरी में अंकित किया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई काशीकांत गोराई को सौंपी गयी है.

Exit mobile version