Site icon Lahar Chakra

Musabani Surda Mines inogration: सुरदा माइंस का संचालन का उदघाटन आज, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री लेंगे भाग

Musabani, एचसीएल की बंद पड़ी सुरदा माइंस के पुन: संचालन के लिए 5 अक्टूबर को सुरदा मैदान में समारोह का आयोजन होगा. केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबेजल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सांसद विद्युत प्रमाण महतो के भाग लेने की संभावना है. सुरदा माइंस के पुन: परिचालन का कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. एचसीएल प्रबंधन सुरदा मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंडाल का निर्माण कराया है. आइसीसी के कार्यपालक निदेशक सह इकाई प्रमुख श्याम सुंदर सेठी, डीजीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव समेत प्रबंधन के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं. पुन परिचालन कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी में एचसीएल प्रबंधन जुटा है.

Exit mobile version