Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें डीसी ने जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. लाइन होटल व ढाबों में शराब बेचने की शिकायतों पर उत्पाद एवं पुलिस विभाग को त्वरित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिये. डीसी ने कहा, सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं, मादक पदार्थों की तस्करी कहां से कैसे हो रही है, इसकी तह तक जायें. पुलिस, उत्पाद और परिवहन विभाग समन्वय बनाकर काम करे. स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें. सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि संभावित इलाकों में नियमित छापेमारी करें.
Narcotics Coordination Committee: नशा और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ करें कार्रवाई, Jamshedpu DC ने दिये निर्देश
