Ranchi. नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स काॅन्फ्रेंस 20-21 जनवरी को ओडिशा के कोणार्क में होगा. इसमें देशभर के सभी राज्यों के खान मंत्री व विभागीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. झारखंड में खान मंत्रालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है. खबर है कि वह किसी अन्य मंत्री को अधिकृत करके काॅन्फ्रेंस में भेजेंगे. इनके अलावा खान सचिव, खान निदेशक, भूतत्व निदेशक व अन्य पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे.
National Mining meeting:नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स काॅन्फ्रेंस 20-21 जनवरी को ओडिशा के कोणार्क में, झारखंड भी लेगा हिस्सा
