Lahar Chakra

National Sports Awards: झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे सहित 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति ने पारंपरिक समारोह में दिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया. निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंचीकूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार को देश को सर्वोच्च खेल सम्मान ‘खेल रत्न’ से सम्मानित किया गया. वहीं झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया. इनमें 17 पैरालिंपिक खिलाड़ी शामिल हैं.सलीमा बिहार से अलग होने के बाद अर्जुन पुरस्कार पानेवाली झारखंड की पहली हॉकी खिलाड़ी हैं. इसके पहले 1972 में ओलिंपियन स्व माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार मिला था.

Exit mobile version