Site icon Lahar Chakra

Naxal Alert: नक्सलियों ने मनोहरपुर के लाइलोहर गांव के समीप फेंका बैनर-पोस्टर, लोगों से PLGA सप्ताह को समर्थन देने की अपील की, पुलिस ने किया जब्त

Manoharpur. भाकपा माओवादियों ने मनोहरपुर के जराइकेला थाना क्षेत्र के लाइलोहर गांव के समीप बैनर पोस्टर फेंककर ग्रामीणों को पीएलजीए सप्ताह मनाने की अपील की. जराइकेला जाने वाली मुख्य सड़क के लाइलोहर के समीप नक्सलियों ने बैनर व दर्जनों पोस्टर फेंके हैं. पोस्टर और बैनर को दोपहर 12 बजे तक नहीं उठाया जा सका था. बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर और बैनर को जब्त कर लिया है.

Exit mobile version