Site icon Lahar Chakra

Naxal Incident in Latehar : लेवी के लिए TSPC के उग्रवादियों ने कोयला लदे दो ट्रकों को फूंका, दे गये धमकी

Latehar. लातेहार जिले में नक्सलियों ने कोयले से लदे दो ट्रकों को आग लगा दी और मौके पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हेरहंज थाना अंतर्गत तासु पंचायत क्षेत्र में हुई. लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना को तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों ने अंजाम दिया जिनका पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

इस संबंध में एक वाहन के चालक ने बताया कि संगठन के करीब 15-20 सदस्यों ने लाट गांव में वाहनों को रोका और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादी घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ गए जिसमें धमकी दी गई है कि यदि उनका ध्यान रखे बिना कोयला परिवहन का काम किया गया तो वे इस संबंध में कार्रवाई करेंगे.

Exit mobile version