
Narayanpur.. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुछ पर कुल 37.50 लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में आठ महिला नक्सली भी शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी सदस्य मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल (33) पर आठ लाख रुपये, एरिया कमेटी सदस्य हिड़मे कुंजाम (28), मिलिशिया कमांडर पुन्ना लाल उर्फ बोटी (26) और सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू (25) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि इसके अलावा आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख और सात नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था.उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 132 नक्सलियों आत्मसमर्पण किया है.
