Site icon Lahar Chakra

Naxal Threat Chakradharpur : नक्सलियों ने झुंपरा हाट में लगाये बैनर व पोस्टर, दहशत में रहे व्यापारी और ग्रामीण

Chakardharpur. नक्सलियों एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. यहां सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के झुंपरा गांव के पास लगने वाले साप्ताहिक हाट में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर साटे और बैनर लगाए दिये. सोमवार को ग्रामीणों ने झुंपरा साप्ताहिक हाट परिसर में कई स्थानों पर नक्सली बैनर व पोस्टर सटे हुए पाया. इसके बाद यह खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गयी. पोस्टरबाजी के कारण झुंपरा में सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट देर से शुरू हुआ. नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी का असर साप्ताहिक हाट पर पड़ा. हाट में काफी कम व्यापरी दुकान लगाने पहुंचे थे. हालांकि, सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने झुंपरा हाट पहुंच कर बैनर व पोस्टर जब्त कर लिया है.

Exit mobile version