Site icon Lahar Chakra

West Singhbhum: नक्सलियों ने चक्रधरपुर में पोस्टरबाजी की, आज कोल्हान बंद का आह्वान

CHAKARDHARPUR.नक्सलियों ने चक्रधरपुर में मंगलवार को पोस्टरबाजी कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है. इसमें 10 जुलाई को कोल्हान बंद का आह्वान किया गया है. मंगलवार को नक्सलियों ने यहां रंगामाटी  में पोस्टर और बैनर साटे हैं. पोस्टर में प्रशासन विरोधी नारे लिखे गये थे. नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया है.

नक्सलियों ने यह पोस्टर और बैनर चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाया है. पुलिस ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया था. इसी के विरोध में भाकपा माओवादी 10 जुलाई को कोल्हान बंद बुलाया है.

Exit mobile version